एनवी आर्चरी अकादमी में लड़कों व लड़कियों का ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.
BOL PANIPAT : एन. वी. आर्चरी अकादमी में लडकियों का जिला स्तरीय अंडर 14, अंडर 17 ,अंडर 19 व लड़कों व लड़कियों की तीरंदाजी प्रतीयोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन श्री चैतन्य स्कूल के डायरेक्टर अजय ने किया. संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आगामी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए पानीपत जिले की टीम का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पानीपत जिले के विभिन्न स्कूलों से आए लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया।
यह रहे परिणाम
अंडर 14 इंडियन वर्ग लड़कों में शैलेश्वर MASD स्कूल ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया, आयुष स्माल वंडर स्कूल ने कांस्य पदक जीता वही दूसरी और निहार PIET अंसल स्कूल ने रजत पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया और राज्य स्तर की टीम ने अपनी जगह बनाई. वही दूसरी औऱ अंडर 14 वर्ग रिकर्व राउंड में रिशिक के आर मंगलम ने प्रथम व आयुष वर्मा (दयाल सिंह ) ने दूसरा तथा विनय (एक्सेल इंटरनेशनल स्कूल ) ने तीसरा स्थान हासिल किया और कंपाउंड राउंड में वंश (BVPS स्कूल ) ने प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई दूसरे स्थान पर युवराज PIET NFL व तीसरे स्थान पर कार्तिक दिल्ली वर्ल्ड स्कूल ने अपनी जगह बनाई पर चौथे स्थान पर परीक्षित BVPS स्कूल रहा और राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ.
अंडर 14 वर्ग में शाइन जागलान (एक्सेल स्कूल ) ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया दुसरे स्थान पर परनीत ( स्माल वंडर स्कूल ) व तीसरे स्थान पर तेजल एक्सेल स्कूल ने अपनी जगह बनाई. अंडर 17 रिकर्व राउंड लड़कों में राहुल BVPS स्कूल ने प्रथम तथा आर्यन ने दुसरे तथा उनत RNN स्कूल ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई. अंडर 17 कंपाउंड राउंड में प्रियांशु (श्री चैतन्य ) प्रथम स्थान व आहन BVPS स्कूल दसूरे स्थान तथा हार्दिक बत्रा गगन स्कूल ने तीसरे स्थान हासिल किया |
अंडर 19 रिकर्व वर्ग में दक्ष वर्मा (GSS school ) ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा कंपाउंड वर्ग में हर्षित (SDVM) ने प्रथम स्थान पर अपनी जगह व सितांशु शर्मा BVPS रहा. इस मौके पर श्री चैतन्य स्कूल के प्रिंसिपल स्वाती व वाईस प्रिंसिपल अनुपम ने बच्चो को मैडल देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी हर संभव प्रोत्साहन का आश्वासन दिया। पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा पानीपत जिले से 24 खिलाड़ियों का राज्य स्तर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ और मुझे उम्मीद है की राज्य स्तर पर भी पानीपत जिले के तीरंदाजो का अच्छा प्रदर्शन रहेगा | इस मोके पर राकेश कुमार GSSS नरायणा स्कूल से एन वी आर्चरी अकादमी से साहिल गुलिया,स्माल वंडर स्कूल से गुलशन व एसेल स्कूल से हिमांशु व अशोक (BVPS ) स्कूल व अन्य अध्यापक मौजूद रहे |

Comments