Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों के लिए एससी कॉम्पोनेंट स्कीम और पिछड़ी जाति के छात्र-छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at April 7, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 7 अप्रैल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पॉलीवाल ने जानकारी  देते हुए बताया कि हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिलाडिय़ों की खेल उपलब्धियां के आधार पर 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों के लिए एससी कॉम्पोनेंट स्कीम और पिछड़ी जाति के छात्र-छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हंै। उन्होने बताया कि राज्य के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को छात्रवृत्ति दी जानी है जिसके लिए पारिवारिक आया दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

प्रदीप पॉलीवाल ने बताया कि सामान्य वर्ग खिलाडियों को इस वर्ष भी स्कूल और कॉलेज के खिलाडियों को
छात्रवृत्ति दी जानी है। आवेदन पत्र विभाग की अधिकारिक वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचएआरवाईएएनएएसपीओआरटीएसडॉटजीओवीडॉटआईएन पर से डाउनलोड किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों को आगामी 2 मई को सायं 3 बजे से पूर्व स्थानीय शिवाजी स्टेडियम स्थित कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस सम्बंध में दूरभाष नम्बर 0180-2650802 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments