गांव मेहराना मे फातिमा खातून सहित बड़ी संख्या मे महिलाओं ने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया : सुखवीर मलिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी चुनावी मोड पर इसी क्रम में आज पानीपत हलका ग्रामीण गांव मेहराना में यह सम्मान समारोह पर किया गया। इस सभा में महिला शक्ति ने आम आदमी पार्टी में अपनी रुचि दिखाई अल्पसंख्यक समाज से फातिमा और बड़ी संख्या में महिला शक्ति आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया । इसके अलावा सभी वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया उनमें से कुछ नाम रतन सिंह इंदर सिंह पृथ्वी सिंह सरदार दयानंद फातिमा खातून देशराज राम सिंह चरण सिंह अन्य व्यक्तियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।

इस सम्मान सभा में केजरीवाल की 5 गारंटी के बारे में जनता को बताया गया. गारंटी सबको मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली ।
सबको अच्छा इलाज वह भी मुफ्त होगा।
सरकारी स्कूल अच्छे किए जाएंगें।
इस सभा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने कहा हमें सभी का सम्मान करना चाहिए परंतु जो व्यक्ति विशिष्ट प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है उसका सम्मान करना बनता है हमारी पार्टी सभी का सम्मान करेगी और सभी मूल सुविधाएं प्रदान करेगी और लोगों को बताया आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए झाड़ू के निशान पर बटन दबाने के लिए अपील की।
इस मौके पर टीम सुखवीर मलिक, होशियार सिंह, अमित नोहरा, शाक़िर अन्सारी,महिंदर शर्मा राज कुमार मुंडे मोहिंदर सिंह,प्यारे लाल गुप्ता, व बहुत से साथी मौजूद रहे।

Comments