Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 सितंबर : एंटी एक्सटार्शन सेल पुलिस टीम ने सिद्धार्थ नगर में रेलवे लाइन के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी यतिन के रूप में हुई है।

एंटी एक्सटॉर्शन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी टीम गश्त के दौरान सिद्धार्थ नगर में रेलवे लाइन के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सिद्धार्थ नगर की ओर से एक संदिग्ध युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही दूरी पर युवक को काबू किया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान यतिन पुत्र प्रेम निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की गई तो वह अनलोड मिला।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी में अपना दबदबा बनाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले यूपी निवासी एक युवक से 7 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसके बाद वह कभी-कभी पिस्तौल को अपने साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी यतिन के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध असला सप्लायर के ठिकाने का पता लगाने और उसे काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply