भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने जनसंपर्क किया तेज. लोगों ने दिया समर्थन.
BOL PANIPAT : 16 सितंबर। पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने सोमवार को जनसंपर्क तेज कर दिया है। उन्होंने सोमवार को वार्ड 23 स्थित न्यू खदी कॉलोनी, आदर्श नगर में जनसंपर्क अभियान चला लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। आदर्श नगर स्थित पार्क में उन्होंने लोगों से मुलाकात कर वोट की अपील की। उसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सभा में आयोजित संक्रांति कार्यक्रम में शिरकत की। मासाखोर संवाद , सब्जी मंडी, किशनपुरा स्थित गुरुजी सत्संग उमंग ग्लोबल स्कूल, तहसील कैंप स्थित काके की हट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित कर आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा भाजपा सरकार को हलके की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत होगी और विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे। प्रमोद कुमार विज ने कहा कि लोग कांग्रेस के बहकावे में न आएं। कांग्रेस सरकार धोखोबाजों की सरकार है। उसने जनता से जो वायदे किए उन पर कभी खरा नहीं उतरे। भाजपा सरकार ने अपना हर वायदा पूरा किया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को जो मान-सम्मान दिया है, वह पूर्व में किसी सरकार ने नहीं दिया। महिलाओं के लिए भाजपा सरकार की जो योजनाएं चलाई गई हैं, उन पर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। लोगों ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज को समर्थन दिया और आशीर्वाद दे भारी मतों से विजयी होने का वायदा किया। इस मौके पर पानीपत जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments