भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाखों महिलाएं उठा रही हैं लाभ : कृष्ण लाल पंवार
BOL PANIPAT : इसराना 22 सितंबर। इसराना विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनकों योजनाएं चलाई हुई है। जिनका आज लाखों महिलाएं उनका लाभ उठा रही है। यह शब्द भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने भालसी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने रविवार को तूफानी दौरा करते हुए मडलौडा स्थित पंचायत भवन, खटीक चौपाल, मोहल्ला चौपाल, अग्रवाल धर्मशाला ब्राह्मण चौपाल सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क चलाया और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया।
भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। बुजुर्गों को तीन हजार रुपये महीना पैंशन मिल रही है। काफी लोगों का भाजपा सरकार ने मुफ्त में इलाज करवाया है। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि हलके की जनता उनका परिवार है और परिवार के लोगों के लिए वह 24 घंटे कार्य करते रहेंगे। जब भी हलके की जनता को कोई समस्या हो वह किसी भी समय उनको याद कर सकते हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। हलके से प्रचंड जीत हासिल कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में काम करना है। पिछले 10 वर्षों में अनेकों विकास कार्य हुए हैं, भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किए हैं। भाजपा सरकार की इन्हीं नीतियों के कारण प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगना तय है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। जनता ने आशीर्वाद दिया और वायदा किया कि उनकी प्रचंड जीत होगी। इस मौके पर इसराना सोशल मीडिया प्रमुख गुलाब शाहपुर, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, ब्लॉक समिति चैयरमेन राजबीर, नरेश कश्यप, प्रकाश, जिला सचिव अनिल पंवार, महेंद्र पंवार, सुरेंद्र कालिया, राजिंद्र, सतबीर राणा, जस्सा राणा, जगदीश राणा, अमित, अजीत, जसवंत, कमल, राममेहर, चंदेल देशवाल, ईश्वर देशवाल, नरेश, बलवान देशवाल, राममेहर देशवाल व अशोक देशवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments