हल्का पानीपत ग्रामीण के गांजबड़ गांव में सुखबीर सिंह मलिक ने की जनसभा।
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के उम्मीदवारके द्वारा आज सुबह गांजबड़ गांव में एक जनसभा का आयोजन किया गया । आप प्रत्याशी सुखबीर सिंह मलिक एवं पंजाब के विधायक डॉ अमनजीत कौर का जनसभा में पहुंचने पर स्वागत किया गया उस से पहले अड्डे से लेकर चौपाल तक मोटरसाइकिल , बाइक रैली के द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें जनसभा के मंच तक लाया गया. गांव के निवासियों ने सुखबीर मलिक के पक्ष बैलेट नंबर 5 पर वोट करने के लिए कर संकल्प लिया। सुखबीर सिंह मलिक ने गांव में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। गांवों में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। बेरोजगारी पिछले 10 सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी है आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर यह पांच गारंटी जरूर दी जाएगी 24 घंटे मुफ्त बिजली । हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक। हर गांव में अच्छा सरकारी स्कूल।महिला सम्मान राशि सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देंगे और बेरोजगारी दूर करने के लिए इंडस्ट्री की स्थापना की जाएगी।
इसके अलावा पेल्हड़ी बबैल रोड वाधवा राम कॉलोनी कुलदीप नगर वार्ड 26 में डोर टू डोर कम्पैन चलाया गया जिसमें जनता ने आप प्रत्याशी सुखबीर सिंह मलिक का भरपूर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण में चारों तरफ से आम आदमी पार्टी की लहर बनती दिख रही है जनता ने भी बटन नंबर 5 पर मोहर लगाने के लिए और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर राजकुमार मुंडे देवन सलूजा मनमोहन सिंह कृष्ण मालिक हरीश बजाज होशियार सिंह अमित नवरा सरदार जॉनी सग्गू राजेंद्र राठी प्यारेलाल गुप्ता मुकेश शर्मा संदीप मनचंदा वह बहुत से साथी शामिल रहेBOL

Comments