जिला भाजपा ने लगाया मेगा चिकित्सा शिविर।
BOL PANIPAT : 2 अक्टूबर, भाजपा ने आज सनौली रोड स्थित कांशी गिरि मंदिर में एक मेगा चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर के आरंभ होने से पहले दीप प्रज्वलित किया गया। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा जगजीत आहूजा शिविर के संयोजक रहे। डा जगजीत आहूजा ने शिविर में पहुंचने पर सांसद संजय भाटिया , जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व विधायक प्रमोद विज का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डा जगजीत आहूजा ने बताया की फ्री चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में खून की जांच, एल एफ टी जांच , ई सी जी,हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्लूकोज व फेफड़ों पी एफ टी जांच की गई। लोगो को बहुत सारी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। शिविर में हृदय जांच की गई है। शिविर में डा प्रेरणा यादव,डा झा, डा रवि, डा कपिल, डा दानिश अरोड़ा, डा मनोहर, डा मंजू, डा रजनीश, डा डा संजीव धवन, डा नेहा आहूजा, डा मंजू, डा वैभव आहूजा, डा निधि आहूजा, डा सौरभ सेतिया , डा देव आनंद व डा जगजीत आहूजा ने रोगियों की सघन जांच की। डा जगजीत आहूजा ने बताया शिविर में 495 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मोदी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र अनेक काम किए उन्होंने कहा की मोदी जी का स्वप्न है की भारत स्वास्थ्य सेवाओं का हब बने। विदेश से लोग आकर भारत में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले जिससे देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी। संजय ने कहा मोदी ने एम्स की संख्या में कई गुणा वृद्धि कर दी है। हर ज़िले मेडिकल कालेज खोल चिकित्सकों की कमी पूरी हो सकेगी । सांसद संजय भाटिया ने डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन है की भावना से काम करती है। उन्होंने ने कहा की सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ता लगातार जन सेवा के कार्य कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण किया जा रहा है। जल संरक्षण की जागृति के लिए टोंटियों का वितरण किया गया। तालाबों की सफाई का अभियान भाजपा ने इस पखवाड़े में चलाया। स्वच्छता अभियान जगह जगह कार्यकर्त्ता चला रहे है। महिला मोर्चे एनीमिया शिविर लगा रही है। पोषण अभियान चल रहे है। क्षय रोगियों को गोद लेकर उनकी देखभाल का जिम्मा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाया है। डा अर्चना ने कहा कि मोदी ने आयुष्मान योजना लाकर आम आदमी के स्वास्थ्य की चिंता की। डा अर्चना ने कहा मोदी ने जन औषधि की योजना लाकर भी जरूरतमंद लोग जो औषधि नही खरीद सकती थे उनको बहुत बड़ी राहत दी। वेलनेस सेंटर खुलवा कर स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया गया। डा अर्चना ने कहा मोदी ने एम्स की संख्या में पहले तीन गुणा से ज्यादा वृद्धि की है। कैंसर की दवा सस्ती की है। हृदय स्टंट सस्ते किए है।। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना चिकित्सकों की कमी पूरी करेगा। डा अर्चना ने कहा कि मोदी ने आम के स्वास्थ्य की चिंता करने के साथ साथ भारत के गौरव को भी इस क्षेत्र में बढ़ाया है आयुर्वेद को बढ़ावा देकर व योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाकर। शिविर पहुंचे विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा वासियों के स्वास्थ्य की चिंता की है। किसी वक्त सरकारी अस्पताल में सिर दर्द तक की गोली नहीं मिलती थी अब काले पीलिया जैसा महंगा इलाज फ्री होते है यही नहीं बी पी एल परिवारों के सी टी स्कैन तक फ्री होते है। मुख्यमंत्री ने वेलनेस सेंटर खोल गरीब आदमी के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दिया है। इस अवसर पर हरपाल ढांडा पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, विभु पालीवाल, रमेश माटा, निशा सिंह, सुनीता गोयल, सन्नी सेठी, कमल गोस्वामी व गिरीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Comments