Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


स्थानीय बाल भवन में आयोजित होंगी 14 से 22 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 9, 2024 Tags:

BOL PANIPAT , 9 अक्टूबर। स्थानीय बाल भवन में आगामी 14 से 22 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं विभिन्न समूहों में आयोजित की जाएंगी। जिसमें पहला समूह पांचवी कक्षा तक, दूसरा समूह छठी से आठवीं कक्षा तक, तीसरा समूह नवमी से दसवीं कक्षा तक और चौथा समूह 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे समूह नृत्य, देशभक्ति समूह नृत्य, रंगोली, थाली/कलश सजावट में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 अक्टूबर को एकल गीत, देशभक्ति एकल गीत, स्केचिंग ऑन द स्पॉट और समूह नृत्य, 16 अक्टूबर को क्लासिकल सोलो डांस, फन गेम ब्वॉय, फन गेम गर्ल, कार्ड मेकिंग,18 अक्टूबर को सोलो डांस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हैंडराइटिंग इंग्लिश और हिंदी, दिया कैंडल सजावट, 19 अक्टूबर को एकल सॉन्ग, देशभक्ति समूह गीत, बेस्ट ड्रामेबाज और 22 अक्टूबर को पोस्टर मेकिंग सोलो डांस और डिक्लेमेशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी तरह 22 अक्टूबर को ही समूह नृत्य एकल नृत्य और वन एक्ट प्ले आयोजित होंगे इसके लिए अधिक जानकारी के लिए बाल भवन के 0180 2652 527 और 95 881 40 196 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments