Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 सितंबर। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ अभियान के दौरान लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैली 2 अवैध कॉलोनियों तथा 1 निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट इसराना, बलाना और डाहर में की गई। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को हटाया गया तथा सभी अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया।

पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिला नगर योजनाकार ने जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments