Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेलों की तरफ आना होगा : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अक्टूबर–सेक्टर 13/17 स्थित हिमांशु फिटनेस चैलेंज जिम में स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए 40 दिन का डाइट चैलेंज की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसके समापन पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिम  फिटनेस कोच हिमांशु चुघ और डायटिशियन प्राची चुघ ने मुख्य अतिथि डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया का स्वागत किया ।
      डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देते हुए  सभी जिम मेंबर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और युवाओं को नशे या बुरी आदतों से दूर रहकर स्वस्थ रहने की अपील की।
      उन्होंने कहा कि भारत देश में सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी विश्व में नाम रोशन किया है।
       डीसी ने कहा कि आज का युवा नशे की तरफ जा रहा है जो कि हम सब के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे और युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेलों की तरफ आना होगा। इस  मौके पर जिम कोच हिमांशु चुघ और उनकी पत्नी डायटीशियन प्राची चुघ के साथ जिम के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Comments