दो अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
-हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए अवैध देसी पिस्तौल यूपी निवासी अपने एक दोस्त के खरीदकर लाया था
BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 में चौक के पास एक युवक को दो अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि उर्फ बिल्ला निवासी दुपेडी असंध करनाल के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को सुबह सीआईए वन पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 13/17 में चौक पर मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को बरसत चुंगी की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि उर्फ बिल्ला पुत्र अजीत निवासी दुपेडी असंध करनाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक-एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। दोनों पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिले। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त दोनों देसी पिस्तौल यूपी के मुजफ्फरनगर जिला के एक गांव निवासी अपने दोस्त से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए वह अवैध देसी पिस्तौल दोस्त से खरीदकर लाया था।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरापी असला सप्लायर को गिरफतार करने के लिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी रवि उर्फ बिल्ला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी रवि उर्फ बिल्ला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी व लड़ाई झगड़े के दो मामले करनाल व एक मामला पानीपत में दर्ज है। आरोपी करीब 20 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments