घूप सिंह नगर में श्रमिक की पीटकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2022, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने घूप सिंह नगर में श्रमिक की पीटकर हत्या करने के मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपी आसिफ व महबूब निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपी आसिफ का फैक्टरी में बने क्वाटरों के गेट के पास 7 नवम्बर की रात अजरूद्दीन के साथ गाली गलोच के बाद झगड़ा हो गया था। उसने चाचा महबूब व परिवार के अन्य आरोपी सदस्यों के साथ मिलकर अजरूद्दीन को चोट मारी। अजरूद्दीन की मौत हो गई।
गहनता से पूछताछ करने व वारदात में सलिप्त फरार आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
मृतक के भाई की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है :
थाना चांदनी बाग में यूपी के बिजनौर जिले के मिर्जापुर गांव निवासी ताजुद्दीन ने शिकायत देकर बताया था की वह पानीपत घूप सिंह नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता है और फैक्टरी में काम करता है। वे 10 भाई बहन है। उसका छोटा भाई अजरूद्दीन भी उसके पास रहकर यहा फैक्टरी में काम करता था। 7 नवम्बर को अजरूद्दीन घूप सिंह नगर में बुआ शमशीदा के पास लूडो फैक्टरी में गया था। रात करीब 12 बजे बुआ के लड़के फिरोज ने फोन कर बताया कि अजरूद्दीन के साथ आसिफ झगड़ा कर रहा है। उसने फिरोज से कहा की वह दोनों को अलग-अलग कर दे। कुछ देर में वह लूडो फैक्टरी पहुंचा तो अजरूद्दीन वही पड़ा था उसने ने बताया उसके पेट में काफी चोटे लगी है। बूआ के लड़के फिरोज ने बताया आसिफ ने अपने पिता, भाई, चाचा महबूब व एक दोस्त के साथ मिलकर अजरूद्दीन को चोट मारी है। वह अजरूद्दीन को लेकर सिविल अस्पताल गया जहा डॉक्टरों ने उसे करनाल मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया, लेकिन रात में वहा अल्ट्रासाउंड नही हुआ। वह उसको लेकर वापिस कर घर आ गया। उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई वह सुबह उसे सिविल अस्पताल लेकर आया। यहा से दोबारा उसे करनाल रेफर कर दिया गया। वह उसे करनाल लेकर गया वहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ताजुद्दीन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments