भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक.
-इसराना हल्के के हर बूथ पर 250 नये भाजपा सदस्य बनाए जाएंगे: पंवार
BOL PANIPAT , 6 नवम्बर। पंचायत एवं विकास तथा खनन भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को अपने कार्यालय स्थित मडलौडा में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मीटिंग की शुरुआत भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक देवेंद्र दत्ता ने की। बैठक में कृष्ण लाल पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है। यह हम सब के लिए सौभाग्य कि बात है कि आज हमारे राष्ट्र का भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में ढंका बज रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने इसराना हल्के के हर बूथ पर 250 नए भाजपा सदस्य बनाने है। जो भी कार्यकर्ता 50 नए सदस्य बनायेगा उसे पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता का दर्ज़ा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत 2014 में की थी। जिसमें 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। 2019 में दोबारा सदस्यता अभियान चला जिसमें 6 करोड़ लोगों ने और बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें पार्टी की सदस्यता 17 करोड़ हो गई।
उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने 2024 में सदस्यता अभियान चलाया है। जिसमें हमें विश्वास है कि अबकी बार ये अभियान रिकॉर्ड तोड़ेगा और हमारी पार्टी विश्व की नंबर एक स्थान पर और बड़ी पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नए सदस्यों से 880002024 नंबर पर मोबाइल से मिस्ड कॉल करवाएं। कृष्ण लाल पंवार ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कार्यलय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

Comments