अधिकारियों की मिली भगत से हुडा विभाग की सैकड़ो करोड़ की जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा- स्वामी
BOL PANIPAT (6 नवंबर. ) सेक्टर 25 जीटी रोड पर हुडा विभाग के अधिकारियों कि मिली भगत से हजारों गज जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है यह आरोप जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने हुडा विभाग को दी शिकायत के बाद प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जीटी रोड की मेंन लोकेशन पर कुछ लोगों द्वारा हजारों गज जमीन को कब्जा करने की नीयत से वहां पर कबाड़ का कार्य किया जा रहा है जिसमें हुडा विभाग के अधिकारी भी मिले हुए
उन्होंने कहा कि इतने बड़े भूखंड पर जो कि पूरे प्रशासन की नजरों में हो बगैर मिली भगत के ऐसा कार्य हो ही नहीं सकता उन्होंने कहा कि अगर हुडा प्रशासन यहां पर प्लाटिंग करता है तो सरकार को सैकड़ो करोड रुपए का लाभ पहुंच सकता है क्योंकि यह सारी जगह कमर्शियल है और लाखों रुपए गज से इसकी कीमत शुरू होती है उन्होंने कहा कि पूरे शहर में बहुत सी जगह जो एक्वायर है और भूमालिको द्वारा उनकी कीमत भी उठा ली गई उसके बावजूद उन लोगों द्वारा वहां पर कब्जा कायम करके लाखों रुपए की कमाई का साधन बनाया हुआ है जिसका सीधा उदाहरण टोल प्लाजा के साथ बनी एजेंसियां सेक्टर 6 में ग्रीन बेल्ट पर बनी कमर्शियल बिल्डिंग शामिल है जो सीधे रूप से हुडा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के तहत चल रही है उन्होंने कहा कि कि इस मामले में शामिल अधिकारियों और कब्जाधारी लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कर इस जगह को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए अगर 15 दिन के अंदर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह हरियाणा शहरी विकासप्राधिकरण कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे

Comments