भव्य तरीके से आयोजित होगा युवा महोत्सव कार्यक्रम : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
21-22 नवम्बर को आर्य महाविद्यालय में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शिक्षा विभाग आईटीआई व कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ गुरूवार को जिला सचिवालय में बैठक ली व महोत्सव की कामयाबी को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई।
उपायुक्त ने कहा कि यह आयोजन 21-22 नवम्बर को आर्य महाविद्यालय में किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी कॉलेजो की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि यह आयोजन भव्य तरीके से सम्पन्न हो सकें। इस मौके पर एसडीएम एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीएसपी ट्रेफिक सुरेश सैनी, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ. कृष्ण, तहसीलदार बिजेन्द्र गिल, ललीता, आदि मौजूद रहे।

Comments