केबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने छठ पूजा के कार्यक्रमो में भाग लिया.
BOL PANIPAT : 07 नवम्बर 2024, छठ पूजा के अवसर पर केबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने आज छठ पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की।
छठ पूजा के इस अवसर पर हरपाल ढांडा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और कहा, “छठ पूजा हमारे समाज की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में से एक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करती है। इस पूजा के माध्यम से हम अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि पानीपत जिला प्रसाशन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पानी, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हरपाल ढांडा ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पवित्र अवसर का सही तरीके से पालन करें और आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दें।

Comments