Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


परविंदर जौरासी ने भाजपा में शामिल।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 5, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 5जून, भाजपा सर्व स्पर्शी पार्टी है हर कोई राष्ट्र निष्ठा व्यक्ति भाजपा में आ सकता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे अपनी मेहनत व प्रतिभा से कोई भी जिम्मेदारी प्राप्त कर सकता है ये बात जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने परविंदर जौरासी द्वारा  जौरासी खालसा में आयोजित भारी जन सभा में कही। डा अर्चना ने कहा की अग्नि वीर योजना भारत मजबूत करेगी। अग्नि वीर का भविष्य हर तरह से सुरक्षित है। जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कह दिया की सभी अग्नि वीरों को नौकरी दी जाएगी फिर विपक्ष क्यों युवाओं को गुमराह कर रहे है। उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रह है।

डा अर्चना गुप्ता ने परविंदर जौरासी को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया। उन्होंने कहा परविंदर का भाजपा में स्वागत है। इनको भाजपा में पूरा मान सम्मान मिलेगा। परविंदर जौरासी ने कहा की मैं प्रधान मंत्री मोदी व मुख्य मंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष का पार्टी में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा की मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद छोकर, मंजीत डिकाडला, कुलदीप जांगड़ा,ऋषिपाल रावल,सुभाष कुहाड़, परवीन जौरासी,सेठपाल,अनिल शर्मा,नरेंद्र शर्मा,रणधीर कशयप इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे

Comments