प्रतिभागियों ने कागज पर उकेरी कला. सभी का मन मोहा।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को उजागर करना तथा उनकी मानसिक कल्पना को आकार देने के लिए मार्गदर्शन करना था । सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया ।ब्रश का प्रयोग एवं रंगों का समन्वय छात्रों की प्रतिभा और कलात्मक का स्पष्ट परिचय दे रहा था। प्रतियोगिता में निर्णायक की कुशल भूमिका विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने निभाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आए हुए बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की पेंटिंग बच्चों के जीवन का मूल आधार है और इस तरह का मंच न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता हैं, अपितु छात्रों में आत्मविश्वास और टीमवर्क को भी बढ़ावा देता है। यह मंच सभी की आत्म अभिव्यक्ति एवं कलाकारों के जुनून और उनकी कलात्मक यात्रा को जारी रखने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा।
विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देखकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात आए हुए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्कूल की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भ्रमण भी करवाया गया।

Comments