एसेंशियल इंग्लिश विषय पर आधारित वर्कशॉप के समापन समारोह का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई. बी. (पीजी) महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के द्वारा एसेंशियल इंग्लिश विषय पर आधारित वर्कशॉप के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रकार की वर्कशॉप तथा अन्य कोर्सेज अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कराए जाते हैं। वर्कशॉप का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति डर को दूर करना था। ताकि वे अंग्रेजी भाषा से संबंधित अपनी कमियों को दूर कर सके तथा भविष्य में आने वाले रोजगार संबंधित अवसरों के लिए सक्षम हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। जिसमें आईबी पीजी कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के मेंबर युधिष्ठिर मिगलानी , प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीलम तथा विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उनके ज्ञान को बढ़ाती हैं। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय में कक्षा विषय वस्तु केंद्रित शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के भाषा आधारित वर्कशॉप कॉलेज द्वारा समय-समय पर आयोजित करवाए जाते हैं ताकि भविष्य में उनके लिए रोजगार पाना सुगम हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों विद्यार्थियों को इस वर्कशाप के लाभ बताते हुए उन्हें इस वर्कशॉप से जुड़ने की बधाई दी। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ नीलम ने विद्यार्थियों से कहा कि अंग्रेजी भाषा विश्व की सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है।इस प्रकार की वर्कशॉप का फायदा विद्यार्थी तभी उठा सकते हैं जब वह इसका प्रयोग अपनी दिनचर्या में इसका प्रयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अंग्रेजी भाषा के व्यावसायिक महत्व को भी सांझा किया।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में कोर्स कोआर्डिनेटर प्रोफेसर प्रिया बरेजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वाधवा, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाति पूनिया, डॉ. नेहा पूनिया, सोनल, प्रिया बरेजा, प्रिया सदाना और राहुल भी मौजूद रहे।

Comments