शहर भर में चलाया जा रहा सफाई अभियान: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज
-78 गाडिय़ां विभिन्न स्थानों से कचरे उठाने को दे रही अंजाम.
BOL PANIPAT , 16 दिसंबर। शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को कारगर बनाने के लिए 78 के करीब गाडिय़ा शहर भर में उन स्थानों पर कचरे का संग्रह करके पर्यावरण सरंक्षण करने का कार्य कर रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने कहा कि इस अभियान का एक ही उददेश्य है। शहर की साफ सफाई व शहर का प्रदूषण कम करना और वातावरण को स्वच्छ करना। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में नियमित रूप से साफ सफाई के अनेको लाभ है। जिनका हमें पालन करना चाहिए व आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा टोल फ्री नम्बर दिया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ इस अभियान के तहत उनके चालान भी होंगे। उन्होंने लोगों से आहवा किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बने व इस कार्यक्रम केा सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दैनिक जीवन में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। स्वच्छता से शरीर को कीटाणु, बैक्टीरिया और वायरस से बचाया जा सकता है। स्वच्छ रहने से संक्रमण का खतरा कम होता है और रोगों से बचाव में मदद मिलती है।

Comments