Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है इनके बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव नहीं : उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जुलाई। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है इनके बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव नहीं है। इसलिए सभी पौधे लगाने का संकल्प लें और इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। उपायुक्त सुशील सारवान आज श्री साहिब दयाल जी सुलाहकुल सत्संग ट्रस्ट के तत्वावधान में बाल भवन पानीपत में पौधारोपण कार्यक्रम मेल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा रामपाल सैनी, प्रिंसिपल डीएवी कालेज करनाल रहे।

मुख्य अतिथि ज़िला उपायुक्त सुशील सारवान ने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । ट्रस्ट की तरफ़ से सतीश कुमार व ड़ा आर पी सैनी ने पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया । उपायुक्त सुशील सारवान ने फलदार पौधा लगाया।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ऋतु राठी,साहिब दयाल जी सुलाहकुल सत्संग ट्रस्ट के सचिव अमृत गर्ग, ट्रस्ट के हरियाणा के मुख्य सेवक सतीश कुमार और साहिब दयाल जी सुलाहकुल संगत पानीपत के प्रधान संतलाल, सचिव राजेंद्र, खजांची सुखबीर सिंह पानीपत की साथ संगत मौजूद रही।

Comments