Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनीश निवासी बलडी करनाल के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को सीआईए टू पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान विकास नगर में मौजूद थी।
पुलिस टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली विकास नगर गली नंबर 27 के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अनीश पुत्र सुरेंद्र निवासी बलडी करनाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद हुए।
पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद दोस्तों में रोब जमाने के लिए एक महीना पहल यूपी के कैराना में एक अज्ञात ऑटो वाले से 5500 रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments