Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रक से कपड़ा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों से 4 हजार रूपए व चोरीशुदा 14 किलो कश्मीरी कपड़ा बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 जूलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड पर ट्रक से कपड़ा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पन्ना लाल पुत्र जयचंद व मनीष पुत्र लखपत निवासी गोपाल कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर बरसत रोड पर ट्रक से कपड़ा चोरी कर उसमें से करीब 122 किलो कपड़ा अज्ञात ट्रक ड्राइवर को 10 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बचा 14 किलों कश्मीरी कपड़ा व 4 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक अनाज मंडी में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान पन्ना लाल पुत्र जयचंद व मनीष पुत्र लखपत निवासी गोपाल कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब 10 दिन पहले काबड़ी रोड पर खड़े एक ट्रक से रात के समय कश्मीरी कपड़ा चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में अनिल निवासी सैक्टर 18 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना पुराना औधोगिक में अनिल पुत्र सोहनलाल निवासी सैक्टर 18 पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह बरसत रोड पर ट्रेडिंग का काम करता है। 24 जून को उसका माल गुजरात से ट्रक में लोड होकर आया था। ट्रक से कुछ माल काबड़ी रोड पर शिव शंकर फैक्टरी में उतार दिया वही बचा हुआ माल दूसरी फैक्टरी में उतारना था। ड्राइवर ने रात को ट्रक काबड़ी रोड पर खड़ा कर दिया। उसने सुबह आकर देखा तो ट्रक में कश्मीरी कपड़े की 136 किलो की एक गाठ नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय ट्रक से कश्मीरी कपड़े की गाठ चोरी कर ले गए। अनिल की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

Comments