जी.डी गोयंका में नन्हे मुन्ने बने सांता.
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थी क्रिसमस के उपलक्ष्य में सांता क्लाज़ बनकर आए । सांता की ड्रेस में नन्हें-मुन्ने बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे । बच्चों ने कविता गीत, नृत्य के माध्यम से सबको भाव- विभोर किया । श्रीमती सीमा ने सांता की ड्रेस पहन बच्चों को आशचर्य चकित किया सभी बच्चें बड़े खुश और उत्साहित नज़र आए । चेयरमैन अतुल जैन ने क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को चाकलेट बांटी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दे क्रिसमस का महत्व समझाया कि सभी धर्म समान है । भारत धर्म निरपेक्ष देश है यहां पर हर त्यौहार भाईचारे से मनाया जाता है । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments