आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की पूरी टीम SGFI में खेलेंगी.
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल द्वारा लगातार खेलों को बढ़ावा दिया जाता रहा है. न केवल हॉकी स्कूल के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, योगा में भी अपना परचम लहराया. स्कूल की अंडर 14 टीम ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप जोकि भोपाल में आयोजित की गई थी जीतकर 68 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में अपनी जगह बनाई. इस वर्ष विद्यालय की 18 खिलाड़ी SGFI में अपना प्रदर्शन देगी. जिसमें अंडर-14 टीम की 12 खिलाड़ी , अंडर-19 से तीन खिलाड़ी तथा अंडर- 17 से 3 खिलाड़ी प्रतिभागिता करेंगे. यह हरियाणा के स्वर्णिम इतिहास में पहला अवसर है कि पानीपत के आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल से एक ही स्कूल की पूरी टीम SGFI में खेलेंगी ! यह प्रतियोगिता मंदसौर (M.P) में 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेली जाएगी.
7 दिसंबर की सुबह टीम के खिलाड़ियों ने कोच धर्मेंद्र सिंह के साथ मंदसौर के लिए प्रस्थान किया. इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , कमल किशोर , अरुण आर्य तथा नरेश गर्ग ने तथा प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने टीम तथा कोच को शुभकामनाएं दी तथा विजय की कामना की!

Comments