Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


असला सप्लायर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस की टीम ने अवैध असला सप्लायर को मंगलवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। आरोपी असला सप्लाई के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने 14 दिसम्बर को सेक्टर 18 में निजामपुर नाला पुलिया के पास यूपी के शामली के गढी मिया गांव निवासी आरोपी वसेयब उर्फ सोयब को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था।पूछताछ में आरोपी ने देसी पिस्तौल शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में फुरकान पुत्र ताहिर निवासी गढी दौलत शामली यूपी से 7 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी वसेयब उर्फ सोयब को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर आरोपी फुरकान की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी फुरकान असला सप्लाई के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था। मंगवार को सीआईए वन पुलिस टीम ने आरोपी फुरकान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने फुरकान ने राह चलते अज्ञात युवक से 5 हजार रूपये में एक देसी पिस्तौल खरीदकर आरोपी वसेयब उर्फ सोयब को देसी पिस्तौल 7 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments