माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 26 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पानीपत पीओ स्टाफ की टीम ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी काबू किया। आरोपी की पहचान बबलू निवासी विद्यानंद कॉलोनी हाल धूप सिंह नगर के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि चांदनी बाग थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज एक्सीडेंड के एक मामले में आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया था। जहा से आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद आरोपी माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को गत अक्तूबर महीने में पीओ घोषित किया गया था। पीओ घोषित होने के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पीओ स्टाफ पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी बबलू को काबू कर थाना चांदनी बाग पुलिस के हवाले किया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments