प्रदेश महामंत्री भाजपा डा अर्चना गुप्ता की मौजूदगी में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 156 का चुनाव हुआ सम्पन्न.
-पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ गठन में सुनीता गोयल बूथ अध्यक्ष , आनन्द चुग बूथ पालक तथा महेंद्र कत्याल बने बी एल ए 2
BOL PANIPAT : 1 जनवरी । भाजपा ने अपने सांगठनिक चुनावों मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है ।आज प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता की मोजूदगी में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 156 का गठन पूरा हों गया।जिसमें सुनीता गोयल बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक आनन्द चुग तथा महेंद्र कत्याल बी एल ए 2 बने।इसके अतिरिक सचिव पद पर संजय, महिला अध्यक्ष ममता सेठी, ओ बी सी प्रमुख चंद्र सैनी, मन की बात प्रमुख वान्या सचदेवा, युवा प्रमुख प्रवेश मित्तल, आ टी प्रमुख अंकित गांधी, व्हाट्सएप प्रमुख अरुण पसरिचा अल्प संख्यक प्रमुख सम्यक जैन बने।
अर्चना गुप्ता ने चुनें हुए बूथ अध्यक्ष ,बूथ पालक व बी एल ए 2 सहित पूरी टीम को बधाई दी । डा अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष सुनीता गोयल को पुष्प गुच्छ दे तथा अंगवस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया।बूथ समिति गठन पर खुशी मनाते हु कार्यकर्ता ढोल की थाप पर झूमे
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां अन्य पार्टियों में परिवारवाद हावी है वहीं भाजपा पूर्णतया लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार पहले बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है उन्होंने मुख्य नायब सिंह सैनी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया ।
इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष तरसेम गर्ग, जिला भाजपा उपाध्यक्ष डा हेमा रमन।एवंजिला भाजपा मंत्री सुनील कंसल। मौजूद रहे।

Comments