समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध: महिपाल ढांडा।
-मंत्री ने सौंधापुर के सामुदायिक हाल में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी जन साधारण की समस्याएं।
-जन-साधारण ने विभिन्न विभागों से संबंधित रखी 120 समस्याएं।
-मंत्री ने फोन पर अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निदान के लिए भी निर्देश दिए।
BOL PANIPAT , 17 जुलाई। हरियाणा के विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को वार्ड 21 के सौंधापुर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है। लोगों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार की इस अनूठी पहल के तहत प्रयास किये जा रहे है। कार्यक्रम में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे जन मानस की ज्यादातर समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से निदान किया जाता है। यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना व उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर उनका निदान करना भी है। कार्यक्रम में 120 के करीब लोगों ने आधार कार्ड, फैमिली आईडी व प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं रखी। ज्यादातर समस्याओं का मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया। पुलिस से संबंधित भी कई समस्याएं कार्यक्रम में लोगों ने दी। जिनका संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके मंत्री ने समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये कार्यक्रम उन लोगों के लिए है जिनकी समस्याएं काफी समय से लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निदान के बाद उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचित करें ताकि उन्हें इस चीज का अहसास हो जाएं कि इस दिशा में उनके प्रयास सार्थक साबित हो रहे हंै।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तब तक संचालित किया जाएगा जब तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जनता को समर्पित है। इसमें रोजमर्रा की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाता है व उनका समाधान तह सीमा में करने का प्रयास किया जाता है। इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में अच्छा रूझान बन रहा है। महिलाएं भी अपनी समस्याओं को लेकर दरबार में पहुंचती है व उन पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाती है।
शिकायतकर्ता रेखा वासी सौंधापुर ने शिकायत की कि उन्हें सरकारी कार्यालयों में लोन के लिए अप्लाई किया था लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने उनके इस कार्य में सहयोग प्रदान करने के अपील की। मंत्री ने महिला की समस्या को गंभीरता से सुना व इस पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। पूजा विहार कालोनी के मोहन, दिलबाग, मनोज, विनोद, सनोज ने मंत्री से अनुरोध किया कि कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नाली, पानी, सड़को व सीवर की सुविधा नहीं है जिससे कालोनी वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने उनकी समस्या को लेकर निगम अधिकारियों से बात की।
शिकायतकर्ता सोनू ने मंत्री से अनुरोध किया कि सरकार की योजना के तहत मकान की मुरक्वमत के लिए संबंधित विभाग को अनुरोध किया गया था लेकिन अभी तक उस पर कोई पर कार्यवाही नहीं हो पाई है। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेने की बात कही। एक अन्य समस्या में ज्योति नगर की गुरबचन कौर ने जमीन पर हुए कद्ब्रजे के संदर्भ में मंत्री से अनुरोध किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएं। इस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
जगदीश वासी सौंधापुर ने मंत्री से प्रार्थना की कि उनके मकान के सामने बिजली का ट्रांसफार्मर है जो सभी के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। आने जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इससे कई बार कई लोगों को बिजली का झटका भी लग चुका है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को हटाने की अपील मंत्री से की जिस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में रोहतास, कृष्ण, सुभाष व कई अन्य ने बिजली के अघोषित कटों के बारे में मंत्री को अवगत कराया व बिजली की आपूर्ति के प्रति ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रोशन मेहला, मंडल अध्यक्ष जसबीर छोकर, पैक्स के चेयरमैन दिलबाग, पार्षद संजीव दहिया, दीपक शर्मा, एसडीओ कुलदीप बिजली विभाग, कृषि विभाग के बीटीएम दीपक, यूएचबीएन कैथल की डायरैञ्चटर ज्योति सैनी, रामबीर मलिक, बलजीत आदि मौजूद रहें।

Comments