एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की एनएसएस यूनिट व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग को मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री ने किया स्टेट एनएसएस अवार्ड से अलंकृत
–पुरस्कार में शील्ड, प्रशस्ति पत्र और 31000 रूपये की धनराशि के साथ किया सम्मानित
BOL PANIPAT , 15 जनवरी.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एनएसएस यूनिट व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग को हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने हाल ही में आयोजित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में स्टेट एनएसएस अवार्ड से अलंकृत किया और डॉ राकेश गर्ग को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और 31000 रूपये की धनराशि प्रदान कर उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों और समाज सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया । पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग आईएएस, अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांग्वाल आईएएस, उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस, पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक आईपीएस आदि भी उपस्थित रहे । समारोह में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने भी शिरकत की और डॉ राकेश गर्ग द्वारा इस पुरस्कार को पाने को गर्व का पल बताया । डॉ राकेश गर्ग गत वर्ष भी कुरुक्षेत्र विश्वविधालय से सर्वश्रेष्ट प्रोग्राम अधिकारी का पुरस्कार पा चुके है । डॉ राकेश गर्ग ने पानीपत जिले और हरियाणा प्रदेश को एनएसएस के क्षेत्र में एक अलग स्थान और पहचान दिलाई है । पूरे प्रदेश में 3 स्टेट एनएसएस अवार्ड की घोषणा डीजीएचई हरियाणा सरकार द्वारा की गई थी । स्टेट एनएसएस अवार्ड को प्रत्येक वर्ष एनएसएस स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, एनएसएस इकाइयों, विश्वविद्यालयों और परिषदों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है । डॉ राकेश गर्ग द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी के साथी कार्य किया है । उन्होनें प्रधानमन्त्री योजना, उज्जवला योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसी स्कीमों में मेहनत से कार्य किया है । रक्तदान शिविरों में वे 28 बार रक्तदान कर चुके है ।
एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) के सभी पदाधिकारियों, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत प्रबंधकारिणी के प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजेव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अन्य प्राध्यापकों ने कॉलेज एनएसएस यूनिट व डॉ राकेश गर्ग की इस उपलब्धि को विलक्षण और असाधारण बताया और उन्हें बधाई दी । इस उपलब्धि से कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले भी कॉलेज के दीपक सिंह भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति बहावान में एनएसएस के सबसे बड़े पुरस्कार को हासिल कर चुके है । डॉ राकेश गर्ग और कॉलेज एनएसएस यूनिट्स द्वारा किये गए सामाजिक हित के कार्यों का मूल्यांकन बहुत ही सूक्ष्मता के साथ परखा जाता है और इसके बाद ही प्रोग्राम ऑफिसर इस पुरस्कार के दावेदार बन पाते है । कॉलेज एनएसएस यूनिट व डॉ राकेश गर्ग ने इन सभी मानकों को पार करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है । डॉ राकेश गर्ग हर स्वयंसेवक और विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का श्रौत बन गए है ।
डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि उनके एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, माता-पिता और प्राचार्य अनुपम अरोड़ा उनके प्रेरणा श्रौत है क्यूंकि दूसरों के लिए कुछ करने का हौंसला उन्होनें इन्ही से सीखा है । इस अवार्ड के लिए चयनित होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है । समाज और देश के लिए कुछ भी कर पाने से जो आत्मिक सुख और देवीय शान्ति उन्हें प्राप्त हुई है उसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता है । युवा अवस्था में ही विद्यार्थी अपने समाज और देश के लिए कुछ कर सकते है ।

Comments