आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम व बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम व बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने किया और उन्होंने उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से संपन्न इस क्षेत्र का सर्वोत्तम नैक ग्रेडिंग वाला महाविद्यालय है और कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है व महाविद्यालय में ही यह इंटर्नशिप दी जाती है| इसी के साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में हर तरह की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया l डॉ पूनम मदान ने परीक्षा नियंत्रक के तौर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों से अवगत करवाया। डॉ सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की समय सारिणी व उसके महत्त्व के बारे में जानकारी दी एवं वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी | प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों को अलग- अलग क्षेत्रों से जुडी हुई आने वाली विभिन्न कंपनियों के बारे में बताया व उनसे किस तरह से विद्यार्थी रोजगार के अवसरों का फायदा उठा सकते है इसके बारे में भी जानकारी दी| डॉ. सुनीता रानी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाली अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया व उन्होंने कुछ ही समय में होने वाली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए कहा कि जिन छात्र एवम छात्राओं का चयन प्रतियोगिता में होता है उन्हें आगे यूथ फेस्टिवल में जाने के लिए तैयार किया जाता है| डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को समय समय पर आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया| सुश्री खुशबू ने एन.एस.एस के बारे में व डॉ. नरवीर ने एन.सी.सी की ओर से होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया जो विद्यार्थियों के जिम्मेदार व्यक्तित्व की संरचना में मदद करती है| इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. ज्योति गहलोत ने किया| इस अवसर पर डॉ. नीलम, प्रो अजय पाल, माधवी, प्रो रूहानी, प्रो करूणा प्रो निशा, प्रो रूचिका, प्रो मनीत, प्रो आकांशा, प्रो जागृती, प्रो आंचल, प्रो निशा गोएल, प्रो रूबी एवं प्रो अन्नू उपस्थित रहे|

Comments