Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वालों को प्रशासन करेगा सम्मानित:उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 21, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारी अपने कार्यालयों की साफ सफाई कर मुख्य सचिव के पोर्टल पर करें फोटो अपलोड
-इ- वेस्ट व रद्दी की निलामी राशि को करना होगा मुख्य सचिव के पोर्टल पर अपलोड।
-स्वच्छता अभियान का 31 जनवरी को होगा समापन

BOL PANIPAT , 21 जनवरी। हरियाणा के मुुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्ग दर्शन में पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उददेश्य साफ सफाई पर बल देना व प्रदेश में एक बेहतरीन वातावरण पैदा करना है। यह अभियान प्रथम जनवरी से प्रारंभ हुआ था जो 31 जनवरी को समाप्त होगा। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने इस संबंध में मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        उपायुक्त ने कहा कि हमें अपने कार्यालयों का भी रख रखाव उसी प्रकार से रखना चाहिए जिस प्रकार से हम स्वयं का रख रखाव रखते है। साफ सफाई को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर इस पर अमल करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव की 72 पेज की सफाई से जुड़ी गाइड लाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिकारी उनकी सहायता से इस अभियान को बल दे सकते है।
    उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालयों की साफ सफाई रखें व इसके संबंध में वे कार्यालय के साफ सफाई से जुडें फोटो मुख्य सचिव के  पोर्टल पर अपलोड करें। उपायुक्त ने बताया कि जिन विभागों में ईवेस्ट है उसकी ओकशन करें व उसकी राशि का विवरण मुख्य सचिव के पोर्टल पर अपलोड करें। जिन विभागों में रत्ती की भरमार है उसे ओकसन करके सीएस के पोर्टल पर अपलोड करें।
    उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने में जो अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे उनमे से 5 को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जो अधिकारी इसमें कोताही बरतेंगे उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वे स्वयं कार्यालयो में जाकर सफाई का निरीक्षण करेंगे।
   इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम इसराना अश्विनी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, एलडीएम राजकुमार, डीडीपीओ मनीष मलिक, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, तहसीलदार विरेन्द्र गिल, सौरभ शर्मा, ललिता, एसडीओ पशु चिकित्सक विभाग श्री भगवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नितीन, शक्ति सिंह, राजेश, पशु चिकित्सक अशोक लोहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments