रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्ति बधाई के पात्रः मेयर कोमल सैनी
रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्त की आपूर्ति केवल मानव रक्त से ही संभवः प्रसिद्व उद्योगपति एंव समाज सेवी हरपाल ढांडा
विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दीवान अस्पताल व सैन्ट्रल जेल पानीपत के परिसर में रक्तदान शिविरों का आयोजनः गौरव रामकरण।
BOL PANIPAT , 14 जून। रविवार को डा0 उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा महासचिव डा0 सुनील कुमार, हरियाणा रैडक्रास के निर्देशानुसार तथा गौरव राम करण की अगुवाई में विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जन सारथी फाउंडेशन, दीवान अस्पताल, राजस्थानी परिवार सेवा समिति, पानीपत साईकिल क्लब, ब्लाॅक डी असंल के प्रतिनिधि व दीवान अस्पताल, अंसल पानीपत के विशेष सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन दीवान अस्पताल के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मेयर कोमल सैणी, समाजसेवी व उद्योगपति हरपाल ढांडा द्वारा शिरक्त की गई और रक्तदाताओं व रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व समाजसेवी संस्थाओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान्नित किया गया। इस अवसर पर रैडक्रास की तरफ से जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, डा0 पूजा सिंघल, इंचार्ज, रक्तबैंक, पानीपत तथा दीवान अस्पातल की तरफ से डा0 नीरज दीवान, डा0 नताशा व जन सारथी फांउडेशने से ब्रिज मोहन शर्मा व अन्य संस्थाओं की तरफ से पवन अरोड़ा, कुलदीप अरोड़ा, नरेश रावल, आशीष राठी, प्रदुमन्न सिंह, मुकेश शर्मा,, सतीश बुद्वीराजा, पिं्रस मंगला, कुलदीप सिंह, पारस मिंगलानी, शंभव शर्मा इत्यादि ने पुष्प गुच्छ व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
समाजसेवी व उद्योगपति हरपाल ढांडा ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुये कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 14 जून को बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उदेश्य सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित व प्रत्तोसाहित करना है। उन्होंनेें कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्त की आपूर्ति केवल मानव रक्त से ही की जा सकती है। इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान हेतु आगे आना चाहिये। उन्होनें कहा कि जिला पानीपत की संस्थाओं द्वारा आयोजित आज का भव्य कार्यक्रम दर्शाता है कि आज पानीपत की युवा पीढ़ी व समाज सेवी व्यक्ति व संस्थाओं रक्तदान के क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ठ कार्य कर रही है।
मेयर कोमल सैणी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में दो बार भी रक्तदान करे तो किसी भी जरूरमंद को रक्त के लिये इंतजार ना करना पढ़े। उन्होनें रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुये कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होनें युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह को देखते हुये कहा कि आज खासकर युवा पीढ़ी समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर योगदान दे रही है, जिससे उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा। उन्होनें आमजन से अपील की कि वह जरूरतमंद, गरीब, बीमार व असहाय लोंगों की मदद के लिये आगे आये और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। उन्होनें कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्ति बधाई के पात्र है, जो समाज को एक नई दिशा दिखा रहे है। इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा सभी प्रतिभागियों को रक्तदान करने व अन्य लोगों को जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई।
सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि आज विश्व रैडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में सैन्ट्रल जेल, पानीपत के परिसर में डा0 अमित कुमार, इंचार्ज, सिविल अस्पताल, पानीपत द्वारा 36 यूनिट रक्त व दीवान अस्पताल परिसर में डा0 पूजा सिंघल, इंचार्ज, रैडक्रास रक्त बैंक द्वारा 126 यूनिट रकत एकत्रित किया गया। दीवान अस्पताल के प्रांगण में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं जिसमें जन सारथी फाउंडेशन, दीवान अस्पताल, राजस्थानी परिवार सेवा समिति, पानीपत साईकिल क्लब, ब्लाॅक डी असंल के प्रतिनिधि, मदद इंडिया, आर्य कालेज, एस.डी. कालेज, आई.बी. कालेज, जन कल्याण नरूला फैमली, नरेन्द्र गुप्ता, तरूण छोक्कर, मदद सेवा संस्थान, कैलास सेवा समिति, एन.एफ.एल, थर्मल, नरेश आचार्य, विनय बंसल सहित लगभग 35 से अधिक संस्थाओं/व्यक्तियों तथा आज के शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आये हुये सभी अतिथियों का आयोजकों की तरफ से धन्यवाद किया गया।

Comments