Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर के 2 घंटे में अधिकारी तत्काल कर रहे जन समस्याएं का निदान: जिला परिषद सीईओ नरेंद्रपाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2025 Tags: , , , ,

-समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान तय: नगराधीश टीनू पोसवाल
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 समस्याएं, हर समस्या का होगा समाधान
-शहीदों की स्मृति में अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन कर दी श्रदांजली

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश भर में हर वर्ग की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को लेकर हर जिले व उपमंडल में सवेरे 10 बजे से 12 बजे तक का समय आम नागरिक की समस्याओं के निदान के लिए निर्धारित किया हुआ है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी सभागार में उपस्थित आम जन की समस्याओं की सुनवाई करते हैं व तत्काल उसका समाधान करते हैं। मुख्य मंत्री द्वारा निर्धारित किये गये ये 2 घंटे जनता के लिए सोने (गोल्ड) के बराबर है। इन दो घंटों में हर विभाग के अधिकारी आम जन की समस्याओं को पूरे उत्साह के साथ सुनते हैं व मौके पर उनका समाधान करते हैं।
गुरूवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि अधिकारी संयम व उनकी काम कराने की शैली से ही जरूारतमंद लागों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान हो रहा है। सचिवालय सभागार में शहीदों की स्मृति में अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन करके श्रद्धांजली दी।
  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से रोजाना अधिकारियों के सहयोग से आम जन की समस्याओं का निदान हो रहा है उसका असर धरातल पर दिखाई देेने लग गया है। धीरे -धीरे आम जन द्वारा प्रस्तुति की जा रही समस्याओं में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में ज्यादातर वहीं लोग समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं जिनका प्रशासन व शासन पर पूरा भरोसा है।
    नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि एक -एक व्यक्ति की समस्या का समाधान शिविर में समाधान होगा। इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होगी। शिकायत कर्ता को बस संयम बरतना होगा। उन्हों कहा कि समाधान शिविर में जो लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुचं रहे हैं उनका इसका भरपुर लाभ मिल रहा है।
  प्रार्थी रामरति वासी अर्जन नगर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष प्रार्थना की कि उनके पत्ति का देहांत हो चुका है। मेरे पति के खाते में जो राशि है वह उससे निकलवाना चाहती है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सहयोग की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एलडीएम को इस मामले का अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
      गांव बिचपड़ी निवासी जी एल कुकरेजा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रार्थना की कि सेक्टर 13-17 असंल के मध्य स्थित तालाब में गंदगी की भरमार से बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान करने को लेकर प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को जांच के आदेश दिये।
  शिकायतकर्ता बबली वासी विकास नगर ने प्रशासन से हैप्पी कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जीएम रोड़ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायत कर्ता यशपाल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से इंसार बाजार में एक दुकानदार द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण की शिकायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निगम के अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा।
  शिकायत कर्ता प्रीति वासी देशराज कॉलोनी ने जनता समाधान शिविर में आरोप लगाया कि उन पर घर में धुस कर हमला किया व उनका अपहरण करने की कौशिश की। उन्होंने प्रशायसन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया।  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उनकी शिकायत को संबंधित विभाग को भेजा।
  एक अन्य मामले में सुमित वासी महमुदपुर ने विदेश भेजने के नाम पर हुई धोखा धड़ी  मामले में केस  को सीआईए को भेजने के लिए प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसे संबंधित विभाग को भेजा। एक अन्य मामले में लाजवती वासी इंसार बाजार ने प्रशासन से राशन दिलवाने की मांग की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुमारी नीतू को जांच के निर्देश दिये।
  इस मौके पर सीटीएम टीनू पोसवाल, डीटीओ हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. आत्मा राम गौदारा , जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा,एलडीएम राजकुमार,पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, जीएसटी विभाग से अनिल,रैडक्रस सोसायटी सचिव राम करण, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments