फैमली आईडी में आय कम करवाने वाले अशोक कुमार वासी धर्मगढ़ की जांच के दिए निर्देश, प्रशासन को गुमराह करने पर होगी एफआईआर दर्ज: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया
न्यायालय के गवाही संबंधी मामलों में अधिकारी सचिवालय में लगायें गए सैटअप से करें वीडियो कांफ्रेंसिंग, अवहेलना पर कटेगी एक दिन की सैलरी
शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 90 समस्याएं, उपायुक्त ने कहा निश्चित समय अवधि में होगा हर समस्या का समाधान
समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची
BOL PANIPAT, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा प्रदेश की प्रगति को लेकर जो निर्णय लिये जा रहे है निश्चित रूप से उनमें जनता का हित समाहित है। लोगों की इच्छाओं के अनुरूप हो रहे कार्य से विकास के मामले में प्रदेश की मजबूत पहचान बन रही है।
वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जो प्रार्थी समाधान शिविर में फैमली आईडी में अपनी इनकम कम करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे है उनकी पहले विभाग जांच करेगा व गलत मिलने पर उनके खिलाफ प्रशासन को गुमराह करने की अवेज में एफआईआर दर्ज करवायेगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे न्यायालय में गवाही से संबंधित मामलों को लेकर जिला सचिवालय में एनआईसी द्वारा 424 कमरे में जो सैटअप लगाया गया है वहां वे वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिये न्यायालय से संबंधित मामलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते है। कोई अधिकारी व कर्मचारी अब इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसकी एक दिन की सैलरी काटेगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर में जो लोग समस्याओं को लेकर पहुंच रहे है उन्हें अपनी समस्या के निदान को लेकर किसी सहारे की जरूरत नहीं है। अधिकारी व प्रार्थी भी भली भांति समझते है। पूरा प्रशासन जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निदान को लेकर आत्म विश्वास से लबरेज है। समाधान शिविर में आनी वाली समस्याओं के निदान को लेकर लोगों की सोच और दृष्टिïकोण में बदलाव आया है। ये समाधान शिविर सवालों से परे है। प्रशासन की जी तोड़ मेहनत इसका ठोस उदाहरण है।
उपायुक्त ने शिकायतकर्ता अशोक कुमार वासी धर्मगढ़ की फैमली आईडी में आय कम करवाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जो आदमी अपने आप को राजा कहता हो व अपनी आय कम कराने की बात करता हो उसकी जांच करना जरूरी बनता है। उपायुक्त ने कहा कि प्रार्थी ने समाधान शिविर की गरिमा के विरूद्घ कदम उठाया है। उनके हाव भाव व अच्छे खासे पहनावे से नहीं लगता की उनकी आय कम है। उपायुक्त ने प्रार्थी के अधिकारियों के साथ किये गए अभद्र व्यवहार व हैलमेट समेत समाधान शिविर में आने पर फटकार लगाई व एमडी शुगरमील मनदीप को तत्काल उनकी फैमली इनकम की जांच करने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने गांव मनाना की पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन के मामले की रिकवरी ब्याज समेत करने व मुकदमा दर्ज करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी गेना देवी वासी स्वास्तिक रोड़ ने प्रशासन से राशन कार्ड में नाम चढ़वाने को लेकर प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में मेरे पति और बच्चों का नाम काट दिया गया है। उन्हें दोबारा से राशन कार्ड में नाम डालने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने खादय एवं आपूर्ति विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी सागर ने प्रशासन से प्रार्थना की कि वह गरीब आदमी है व ठेकेदार ने उनसे काम तो ले लिया व उनकी मेहनत नहीं दी। उपायुक्त ने डीएलसी को जांच के निर्देश दिए। एक अन्य प्रार्थी विनोद कुमार वासी अटावला ने उपायुक्त से अविवाहित पैंशन बनवो के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने डीएसडब्लयू को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ.संजय कुमार, एमडी शुगरमील मनदीप, सीएमओ जंयत आहुजा, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, बिजली विभाग के कार्यकारी अभिंयात एमएस धीमान, एचआईडीसी प्रबंधक कुश, कृषि विभाग सुधीर, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, पशुपालन विभाग के एसडीओ श्री भगवान, खेल प्रशिक्षक सुष्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments