Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


दो लेयर में ईवीएम की सुरक्षा. पुलिस 24 घंटे रहेगी तैनात: एसपी लोकेंद्र सिंह IPS 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 मार्च 2025, नगर निगम चुनाव मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मतगणना तक स्ट्रांग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है।

दो लेयर में सुरक्षा का घेरा बनाया

पहली लेयर में एचएपी के जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 

नोडल अधिकारी नियुक्त

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उप पुलिस अधीक्षक शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही इनकी सहायता के लिए थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को नियुक्त किया गया है। और साथ ही स्ट्रांग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त के विशेष निर्देश दिए गए है।  

Comments