Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मतलौडा में महिला सम्मान समारोह आयोजित।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 10, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मार्च–हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) पानीपत द्वारा महिला दिवस समारोह का आयोजन मतलौडा ब्लॉक में गठित शक्ति महिला क्लस्टर संगठन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना था। शक्ति महिला क्लस्टर संगठन के तहत खंड में 320 स्वयं सहायता समूहों व 25 ग्राम संगठनों का गठन किया जा चुका है जिनमे सरकार की तरफ़ से 1 करोड़ 18 लाख की राशि विभिन्न आजीविका गतिविधियों को शुरू करने व बढ़ाने के लिए प्रदान की गई है।
जिला परिषद, पानीपत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और महिलाओं को SHG से जुड़कर नए आजीविका अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।डॉ किरण सिंह ने बताया की महिलाएँ समूहों में जुड़कर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. नए आजीविका जैसे मछली पालन, वीटा बूथ आदि शुरू करवाने पर बल दिया और महिलाओं को प्रेरित किया । इस दौरान प्रोड्यूसर ग्रुप (PG) और इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFC) के तहत क्रमशः 2 लाख व 10 लाख आर्थिक सहायता के लिए चेक वितरित किए गए, जिससे महिलाएं अपने उद्यमों को और मजबूत कर सकें।इसमें महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा और महिलाएं मजबूत बनेंगी ।
शक्ति महिला क्लस्टर संगठन की प्रधान श्रीमति पूजा भंडारी ने अपने क्लस्टर संगठन के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अवगत कराते हुए बताया कि समूहों में जुड़कर महिलाएं ना केवल ख़ुद को सशक्त बना रही हैं बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित के रही हैं । महिलाएं स्वावलंबी बन कर परिवार को भी सशक्त करने के साथ साथ अपने बच्चों के भविष्य को भी उज्जवल बना रही हैं । इस अवसर पर डीपीएम मुन्तजिर आलम,पुलिस विभाग , कृषि विभाग , हॉर्टिकल्चर विभाग एवं जल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में वेद्दिस फाउंडेशन के स्टाफ का भी सहयोग रहा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास और अधिक प्रभावी बने।
डीपीएम मुन्तजिर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया, बल्कि उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच भी बना। इस अवसर पर खंड मतलौडा के खंड प्रभारी भूपेन्द्र , क्रीड से चंदर मोहन , सभी खंडों का एचएसआरएलएम स्टाफ व विभिन्न गाँव से समूह की महिलाओं ने भागीदारी की ।

Comments