जिले में सरसों की 20792.8 क्विंटल कि हुई आवक एजेंसियों ने 19786.1 क्विंटल की कि खरीद : उपायुक्त डॉ. विरेद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 2 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मण्डियों में सरसों की आवक का कार्य तेजी से हो रहा है। किसान मण्डियों में अपनी सरसों की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। साथ ही साथ मण्डियों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीददारी भी की जा रही है। जिले में हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस व हैफैड द्वारा खरीददारी की जा रही है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 20792.8 की कुल आवक हुई है। 19786.1 क्विंटल की खरीद का कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि पानीपत मण्डी में 8334.8 क्विंटल की आवक हुई है व 8187 की खरीद हुई है। मडलौडा मण्डी में 4729.9 क्विंटल की आवक हुई है व 4670 क्विंटल खरीद हुई है। मण्डलौडा मण्डी में 2667.1 की आवक हुई है व 2489.1 की खरीद हुई है। बापौली मण्डी में 57 क्विंटल की आवक हुई है व 57 क्विंट की खरीद हुई है। इसराना मण्डी में 5004 क्विंटल की आवक हुई है व 4383 क्विंटल की खरीद हुई है।

Comments