जिले की मंडियों में 271212.1 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक व 242223.5 मीट्रिक टन की हुई खरीद: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT, 23 अप्रैल। जिला उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मंडियों में खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 22 अप्रैल तक मंडियों में 271212.1 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई है व 242223.5 टन की खरीद हुई है और 153644.3 मीट्रिक टन की अब तक लिफ्टिंग हुई है ।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत मंडी में 28482.2 मीट्रिक टन की आवक हुई व 2973.6 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 18410.9 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाबरपुर मंडी में अब तक 15349.3 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई व 15121 की खरीद हुई और 15650 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बबैल मंडी में 4197.5 मीट्रिक टन की आवक हुई व 4169.6 की खरीद हुई और 2963.6 की लिफ्टिंग हुई। बापौली मंडी में 26166.4की आवक हुई व 25996.5 की खरीद हुई और 13835 की लिफ्टिंग हुई है। सनौली में 3772.1 की आवक हुई और 3772.1 की खरीद हुई और 2939.4 की लिफ्टिंग हुई है।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 78664 की आवक 61286.6 की खरीद हुई और 35816.6कि लिफ्टिंग हुई है। मडलोडा मंडी में 53908. 4 की आवक और 44523 की खरीद हुई और 28021.9 की लिफ्टिंग हुई है। छिछराना में 13034.7 की आवक हुई और 12964.4 की खरीद हुई व 7069.6लिफ्टिंग हुई। उरलाना कलां में 2610.7 की आवक हुई ओर 2410.9 की ही खरीद हुई और 1714.3 लिफ्टिंग हुई। इसराना मंडी में 37174.9की आवक, 36430.9 की खरीद और 2223.2 की लिफ्टिंग हुई है। नौल्था में की आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर मंडी से 7891.9 की आवक हुई व 7574.9 की खरीद हुई है और 4951 की लिफ्टिंग हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिफ्टिंग में और तेजी लाएं व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

Comments