पहलगाम आतंकी हमले के बाद पानीपत पुलिस अलर्ट मोड पर.
BOL PANIPAT : 25 अप्रैल 2025, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पानीपत पुलिस अलर्ट मोड पर है। सरकार की और से सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने के आदेश दिए गए है।
इसकी अनुपालना में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह द्वारा जिला के सभी पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इचांर्जो को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जवानों द्वारा जिला में पैदल गश्त करने के साथ ही नाकाबंदी कर वाहनों व संदिग्धों की गहनता से जांच की रही है।
बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान को भी चैक किया जा रहा है और आने जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। दस्तावेज भी चैक किये जा रहे है। जिला में जगह जगह पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पीसीआर राइडर निरंतर गश्त कर रही है।
पुलिस टीम हाइवे पर आने जाने वाले की भी जांच कर रही है। होटल, ढाबे, धर्मशाला रेस्टोरेंट इत्यादि की चेकिंग की जा रही है। सभी जगह पर रजिस्टर चेक किये जा रहे हैं। होटल ढाबा धर्मशाला रेस्टोरेंट संचालक को बिना आईडी किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं देने की हिदायत दी गई है।
पुलिस लाइन में जवानों की चार कंपनी के साथ ही हथियारबंद जवानों की एक स्वेट टीम तैनात की गई है। सभी जवानों को सतर्क रहने और पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड व व्यस्त बाजारों में सुरक्षा बढा दी गई है। सिविल ड्रैस में भी जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है।
आमजन से अनुरोध है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखें या लावारिस वस्तु के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस विशेष नजर बनाए हुए है। इसके लिए अलग से टीम गठित कर तैनात की गई है।
किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे।

Comments