बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. 16 बाइक व एक एक्टिवा बरामद।
BOL PANIPAT :पानीपत, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 16 बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है।आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र आजाद व संजीव उर्फ संजू पुत्र जगबीर निवासी वजीरपुर टिटाना समालखा पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपियों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। दोनों आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर आरोपी रोहित के घर व पानीपत एनएफएल के पीछे झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपी चोरीशुदा उक्त बाइकों को बेचने के लिए शनिवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शनिवार साय गश्त के दौरान समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनाना फाटक के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दोनों आरोपी युवको को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक 4 दिन पहले समलाखा गुड़ मंडी से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे समलाखा थाना में प्रदीप पुत्र इश्वर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पुछताछ करने पर आरोपियों ने पानीपत के विभिन्न थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की 8 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोर की उक्त वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने नशे की हालत में विभिन्न स्थानों से 7 बाइक व एक एक्टिवा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त सभी बाइक व एक्टिवा बरामद।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- दोनो आरोपियों ने मिलकर 4 दिन पहले समालखा गुड़ मंडी से बाइक चोरी की। समलाखा थाना में प्रदीप निवासी गुड़ मंडी समलाखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनों आरोपियों ने मिलकर जनवरी में गांव उग्राखेड़ी में कृष्ण के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। कृष्ण की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर मार्च में गांव नन्हेडा से विनित के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। विनित की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर जून में समालखा में चुलकाना रोड पर शराब ठेके के पास से बाइक चोरी की। थाना सनौली में महिपाल निवासी खेड़ी गुज्जर सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर मार्च में डाबर कॉलोनी में विकास के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। विकास की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है। ( बाइक बरामद। )
- दोनो आरोपियों ने मिलकर मई में सनौली जलालपुर रोड से बाइक चोरी की। थाना सनौली में हसन निवासी कबुलपुर असंध करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।( बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर मई में आरएम आनंद अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी की। थाना किला में सुरेश निवासी मोहाली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर जून में सैक्टर 11 पानीपत में पंकज के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में पंकज निवासी सैक्टर 11 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक चोरी)
- दोनों आरोपियों ने मिलकर जून में पानीपत रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी की। थाना शहर में सोमबीर निवासी विकास नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 7 बाइक व 1 एक्टिवा बरामद कर मालिक की पहचान ना होने पर उक्त व एक्टिवा को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments