Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने समालखा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 30, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अप्रैल। जिले के विकास को लेकर प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्घ है। विकास कार्यों को पूरे जिले में गति प्रदान की जा रही है। उपायुक्त विरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में समालखा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समालखा विधानसभा क्षेत्र के एजेण्डे पर अधिकारियों के साथ गम्भीरता से चर्चा की व जल्द से जल्द एजेण्डे को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने हथवाला गांव में गोताखोरों की मुक्ति के संदर्भ में इसे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
उपायुक्त ने गांव शहर मालपुर की पंचायत से संबंधित मामले को न्यायालय के विचाराधीन बताया। उपायुक्त ने बताया कि भापरा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने छाजपुर गांव के जिन मकानों की 20 प्रतिशत आबादी है, वहां पर यह बिजली पानी की व्यवस्था दी जाएगी। एक अन्य गांव की मांग पर उपायुक्त ने बताया कि रैड जोन होने की वजह से वहां से मिट्ïटी का उठान नहीं किया जा सकता।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1521 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त जारी कर दी गई है व 6796 पात्रों का नया पंजीकरण हुआ है। उपायुक्त ने मनरेगा के तहत किसानों के खेतों तक पक्का रास्ता बनाने को भी स्वीकृति प्रदान की।
उपायुक्त ने कई अन्य मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की व अधिकारियों को कम से कम समय में गांवों की प्रगति को लेकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बीडीपीओ शक्ति सिंह, नितिन यादव, रैडक्रास सचिव रामकरण गौरव आदि मौजूद रहे।

Comments