Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से हमला कर मोबाइल व नगदी लूट के और दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 15, 2025 Tags: , , , , ,

-लूटा गया मोबाइल, 2 हजार रूपए और वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व चोरी की बाइक बरामद।

BOL PANIPAT : 15 जून 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जिमखाना क्लब के पास श्रमिक पर चाकू से हमला कर नगदी व मोबाइल लूट मामले में और दो नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने लूट की उक्त वारदात का महज 20 घंटे में पर्दाफास कर बीते शुक्रवार की देर शाम दो आरोपी गांव अलीपुर जिला शामली यूपी हाल किरायेदार चीका कैथल निवासी कबीर अली व गांव हमीरपुर किनार जिला कौशांबी यूपी हाल किरायेदार उग्राखेड़ी मोड़ निवासी राहुल को सेक्टर 25 में जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को लूट की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य नाबालिग साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने वारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने शनिवार को उनकी निशानदेही पर दोनों नाबालिग आरोपियों को बलजीत नगर नाका से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों नाबालिग सहित चारों आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त मित्तल मैगा माल व ग्रीन पार्क के बाहर से बाइक चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे चारों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन चारों ने मिलकर एकाएक कर लूट व बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4 हजार की नगदी में से बचे 2 हजार रूपए, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू व चोरी की एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों नाबालिक आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में व आरोपी कबीर अली व राहुल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह मधुबन व आरोपी कबीर अली व राहुल को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. 23 मई को मित्तल मैगा माल के बाहर से एक पल्सर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में नेताजी कॉलोनी निवासी श्याम तनेजा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. 6 जून को ग्रीन पार्क के बाहर से एक सीडी डीलक्स बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में सैनी कॉलोनी निवासी राजपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  3. 11 जून को ग्रीन पार्क के बाहर से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थाना चांदनी बाग में सेक्टर 24 निवासी संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

यह है मामला :
थाना चांदनी बाग में गांव गाढिया खुर्द जिला उधमपुर जम्मू हाल किरायेदार इंडोफार्म निवासी रविकांत पुत्र धर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका बड़ा भाई बंसीलाल सेक्टर 25 पार्ट टू में ईशु ट्रांसपोर्ट पर लोडिंग का काम करते है। 12 जून की देर शाम करीब 10:30 बजे दोनों भाई काम कर ट्रांसपोर्ट से पैदल किराए के कमरे पर लौट रहे थे। भाई बंसीलाल उससे करीब 200 मीटर आगे चल रहा था। भाई बंसीलाल जिमखाना क्लब के नजगदीक पहुंचा तो सामने से एक बाइक पर चार अज्ञात लड़के सवार होकर आए। बाइक को रोककर चारों लड़के भाई बंसीलाल से छीना झपटी करने लगे। विरोध किया तो आरोपी उसके भाई की छाती व पीठ पर चाकू से वार कर मोबाइल फोन व 4 हजार रूपए लूट कर बाइक सहित नाले की तरफ फरार हो गए। बचाव के लिए भाई ने शोर किया। वह आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और भाई को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहा डॉक्टर ने हालत को देख पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। बाद में इलाज के लिए बरसत रोड पर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया। थाना चांदनी बाग में रविकांत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments