Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. 5 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को नई सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर चोरी की 5 बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव उग्राखेड़ी निवासी विकास के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर नई सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विकास पुत्र सतपाल निवासी उग्राखेड़ी के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 1 अक्तूबर को देवी मंदिर के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में गांव बबैल निवासी जयकुमार पुत्र हरदेवा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चोरी की चारों बाइक ऊन मंडी में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुसिल ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी चारों बाइक बरामद की। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना शहर, थाना माडल टाउन, थाना चांदनी बाग व थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके पास खुद की बाइक नहीं थी। बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उसने एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों का अंजाम दिया। चोरी की बाइक का तेल खत्म होने पर आरोपी बाइक को ऊन मंडी में छुपाकर खड़ी कर देता था।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विकास के कब्जे से चोरी की कुल 5 बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा:

29 सितंबर को आर्शीवाद अस्पताल के नजदीक पार्क के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में महाबीर कॉलोनी निवासी अमित पुत्र सोमनाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

1 अक्तूबर को देवी मंदिर के पास से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में गांव बबैल निवासी जयकुमार पुत्र हरदेवा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

30 जुलाई को सज्जन चौक के नजदीक ढाबे के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गांव बड़ेगांव बरेली यूपी हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

30 जुलाई को सिगमा अस्पताल के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में माडल टाउन निवासी गुनीत पुत्र जसबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

6 अगस्त को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में किसान भवन निवासी अनुज पुत्र सतबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments