Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


भोडवाल माजरी में नवनिर्मित गोबर गैस प्लांट का सीईओ ने किया निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2025 Tags: , , , , , ,

-अपने सामने प्लांट में तैयार गैस से चूल्हे भी जला कर देखे

-प्लांट का निर्माण केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) स्कीम के तहत किया गया

-ग्रामीणों को शीघ्र मिलने शुरू होगी गोबर गैस

BOL PANIPAT ,28 जून। जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने गत दिवस जिला परिषद और डी.आर.डी.ए. द्वारा उपमंडल समालखा के गांव भोडवाल माजरी के नवनिर्मित गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया गया वह प्लांट में तैयार हो रही गैस का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला परिषद डीआरडी ए. द्वारा इस प्लांट की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया गया तथा प्लांट में बनाई गई गैस से गैस चुल्हा जलाकर देखा गया।
विदित रहे कि इस प्लांट से आस पास के ग्रामीणों को लाभ होगा।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि घरों को शीघ्र ही कनेक्शन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जायेगी।
ध्यान रहे कि इस प्लांट का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) स्कीम के तहत केन्द्र सरकार के द्वारा किया गया है तथा इस गोबर गैस प्लांट हेतु ग्राम पंचायत भोडवाल माजरी भूमि उपलब्ध कराई गई है।
निरीक्षण के दौरान अमरेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियन्ता, पंचायती राज जिला परिषद, पानीपत व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments