Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


प्रत्याशियों के खर्च पर रखी जाए कड़ी नजर : चुनाव खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 8, 2024 Tags:

BOL PANIPAT : 8 सितंबर– विधानसभा आम चुनाव 2024 के खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे ने चुनाव के लिए गठित टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे संबंधित क्षेत्रों में पूरी तरह चौकन्ना रहकर हर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों एवं अन्य प्रत्याशियों के खर्च की रिपोर्ट नियमित रूप से दें। इंटर स्टेट बार्डर के साथ लगते ऐरिया व गांवों पर विशेष निगरानी रखें और चौकसी बढ़ाएं, अवैध शराब व पैसे के लेनदेन की सूचना मिलते ही टीमें तुरंत एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाए।
उन्होंने कहा कि बिना किसी अधिकृत दस्तावेज के किसी व्यक्ति के पास अवैध धन राशि या गिफ्ट आइटम पाए जाते हैं तो उन्हें जब्त करें और उन्हें पंचनामा की कार्यवाही कर खजाना या मालखाने में जमा करवाएं।
एमसीएमसी कमेटी टेलीविजन व समाचार पत्रों में उम्मीदवारों के खर्च का रखेगी पूर्ण विवरण
चुनाव खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी के सदस्य टेलीविजन व समाचार पत्रों में उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे विज्ञापनों व चुनाव संबंधी समाचारों पर बारीकी से नजर रखें। इसके साथ-साथ प्रचार संबंधित विज्ञापनों को समय सहित खर्चा रजिस्टर में नोट करें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर होने वाले अनावश्यक व विवादित प्रचार पर भी निगरानी रखें। कुछ भी संदिग्ध या भ्रामक प्रचार लगने पर तुरंत संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज पर विशेष ध्यान रखते हुए संबंधित आरओ को इसकी जानकारी दें।

-सूचना के लिए जारी किया नंबर

चुनाव खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे ने चुनाव खर्च से संबंधित सूचना देने हेतु आमजन के लिए अपना व्यक्तिगत नंबर शेयर किया है। कोई भी व्यक्ति 97 294 31184 मोबाइल नंबर पर उनसे संपर्क कर सकता है।
शुगर मिल के प्रबंध निदेशक मनदीप कुमार ने बताया कि इसको लेकर चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग दुबे ने विगत शुक्रवार को जिला सचिवालय के कंट्रोल रूम में सभी अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया था जिसमें सहायक खर्च पर्यवेक्षक, अकाउंटिंग टीम, वीवीटी, वीएसटी व अन्य से संबंधित टीमों के अधिकारी भी उपस्थित रहे थे। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश टीनू पोसवाल, तहसीलदार चुनाव सुदेश राणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments