Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


एससी व पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान पर लगेंगे सोलर पैनल: डा. पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 2, 2025 Tags: , , , , , , ,

हरियाणा में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा, हरेडा के माध्यम से सोलर प्लांट लगाने की योजना

BOL PANIPAT , 2 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग व हरेडा के माध्यम से उर्जा संरक्षण एवं सौर उर्जा को बढावा देने के लिए सभी सरकारी भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाने की योजना है। उन्होंने  बताया की प्रदेश सरकार द्वारा जिला की पंजीकृत अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालायों में 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाये जाएंगे। इसकी 25 प्रतिशत राशी सम्बंधित संस्था द्वारा वहन की जाएगी। इन धर्मशालायों में बिना बैटरी बैंक के 5 किलोवाट तक के सोलर पॉवर प्लांट लगाये जायेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 1 मेगावाट के सोलर पॉवर प्लांट लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकारी एवं गैर सरकारी गुरुकुल, कामकाजी महिला छात्रावास, अनाथालय, वृद्ध आश्रमों, बालगृह, नारी निकेतन, प्राकृतिक चिकित्सालय, रेडक्रोस संस्थान तथा धर्मार्थ संस्थानों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाये जायेंगे 7 जिसकी 50 प्रतिशत की राशि सम्बंधित संस्था द्वारा दी जाएगी 7 इन संस्थानों में बिना बैटरी बैंक के 50 किलोवाट तक के सोलर पॉवर प्लांट लगाये जायेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक सामाजिक संस्थायें निति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होनी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सम्पर्क करें।

Comments