राष्ट्रीय पोषण माह में लगाए जाएंगे एक पेड़ मां के नाम : परमिंदर कौर
-माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया जाएगा
BOL PANIPAT , 15 सितंबर। जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिंदर कौर ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस माह का आठवां संस्करण 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का ऊँचाई, वजन और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया जाएगा। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम के तहत जिलेभर में पेड़ लगाए जाएंगे। पब्लिक हेल्थ और पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर प्रत्येक गाँव में जल-संरक्षण और जागरूकता रैली भी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी स्कूलों में बच्चों और किशोरियों को सही पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्कूल स्तर पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता और पोषण थाली ड्रॉइंग स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Comments