नकली सोने की मूर्ति बेच 1 लाख रूपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 02 जुलाई 2025, सोनीपत के माडल टाउन निवासी व्यक्ति को नकली सोने की मूर्ति थमाकर 1 लाख रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी पेसोहडा नालंदा बिहार हाल किरायेदार झट्टीपुर के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बिहार के नालंदा निवासी अपने दो साथी आरोपी सुरेश व कर्ण के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर ठगी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने पुलिस को बताया उन तीनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। नकली सोने की मूर्ति बेचकर ठगी 1 लाख रूपए की नगदी में से उसके हिस्से में 10 हजार रूपए आए थे।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में सोनीपत के माडल टाउन निवासी सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह प्राइवेट काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात झट्टीपुर निवासी रविंद्र से हुई थी। रविंद्र ने बताया कि उसके जानकार दिल्ली निवासी सुरेश व कर्ण को खुदाई में भगवान बुद्ध की 3 किलो वनज की सोने की मूर्ति मिली है। जिसे वे बेचना चाहते है। रविंद्र ने उससे कहा वह इस मूर्ति को 10 लाख रूपए में दिलवा देगा, उसने रविंद्र पर विश्वास कर लिया। 30 जून को रविंद्र ने उसे दशहरा ग्राउंड के पास ट्रक युनियन पानीपत में सुरेश व कर्ण से मिलवाया और मूर्ति दिलवा दी। रविंद्र के कहने पर उसने दोनों को 1 लाख रूपए कैश दे दिए। बाकी 9 लाख रूपए बाद में देने की बात कही। बाद में जब उसने मूर्ति की जांच करवाई तो वह नकली निकली। रविंद्र ने अपने दोस्त सुरेश व कर्ण के साथ मिलकर उसे नकली मूर्ति बेच 1 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर ली। थाना चांदनी बाग में सोमनाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments